Amrud Khane ke Fayde - अमरूद के गुण,सही समय और नुकसान बतायें

HealthJourneyIdeas
0

अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल हैं. अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल हैं, पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता हैं कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हैं। अमरूद में विटामिन-सी, फाइबर अधिक मात्रा में पायी जाती हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। लेकिन इस अति व्यस्त लाइफ में खुद की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं. ऐसे में ताजा सब्जियों के साथ-साथ अपने आहार में ताजे फलों को भी शमिल करें। किन्तु अमरूद जैसे गुणकारी फल का ज्रिक कम ही होता हैं, वैसे तो अमरूद के गुण अनेक हैं और शायद कई लोगों को अमरूद इसलिए खाते हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट हैं लेकिन इसके फायदो से अनजान हैं। इसलिए हम इस लेख में अमरूद के औशधीय गुण के साथ Amrud Khane ke Fayde  भी बताएगे।

Amrud-Khane-ke-Fayde
Amrud-Khane-ke-Fayde

विषय सूची(Table of Contents):-

  1. अमरूद के गुण(Properties of Guava)
  2. अमरूद के फायदे(Benefits of Guava)
  3. अमरूद खाने का सही समय(Right Time to Eat Guava)
  4. अमरूद खाने के नुकसान(Disadvantages of Eating Guava)
  5. अमरूद खाने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ related to eating guava)

Amrud Khane ke Fayde:-

अमरूद के गुण,खाने का सही समय और नुकसान निम्नलिखित हैं:


अमरूद के गुण(Properties of Guava)

अमरूद के खास गुण आपके स्वास्थ्य को कैसे बना सकते हैं? इस प्रश्न का जवाब है इस खंड में, जहां हम जानेंगे कैसे यह फल आपको सुपरफूड बना सकता है।


1. विटामिन का संग्रह:

अमरूद में विटामिन C, A और E का भरपूर स्रोत है, जो आपकी रोज़ाना की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। विटामिन C आपकी रोग प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है, जबकि विटामिन A और E त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।


2. फाइबर्स से भरपूर:

अमरूद में मौजूद फाइबर्स आपके पाचन को सुधारते हैं और कब्ज से राहत प्रदान करते हैं। ये आपको स्वस्थ और साफ़ रखने में मदद करते हैं, जिससे आपका आम दिन भी सकारात्मक होता है।


3. ऊर्जा का सोर्स:

यदि आप एक ऊर्जा बूस्ट की तलाश में हैं, तो अमरूद एक बहुत सारे अन्य विकल्पों की तुलना में एक स्वास्थ्यपूर्ण विकल्प हो सकता है।


4. एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत:

अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को मुक्त करते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं। ये आपके रक्षण प्रणाली को मजबूत करके आपको अधिक सकारात्मक बना सकते हैं।

और पढ़े :-  Papita Khane ke Fayde


अमरूद के फायदे(Benefits of Guava)

अमरूद खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर्स। इसे नियमित रूप से खाने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

amrud-ke-fayde
amrud-ke-fayde

1. पेट सम्बन्धी समस्या:

 अगर आप को पांचन से संबंधी कोई भी समस्या हैं तो अमरूद का सेवन काले नमक के साथ करना चाहिए।


2. कब्ज में:

  यदि कब्जियत हैं तो कुछ दिनों तक सुबह दातुन करने के बाद खाली पेट अमरूद खायें। कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा हो जायेंगा।


3. पांचन शक्ति में:

  पांचन शक्ति बढ़ाने के लिए भोजन के पश्चात्  एक से दो पका अमरूद खायें। भोजन शीघ्र पच जायेंगा। 


4. अफरा होने पर:

 अफरा होने पर अमरूद के फल को काटकर उस पर पिसी हुई काली मिर्च और काला नमक मिलाकर सेवन करें। आराम मिलेगा।


5. वीर्यवृद्धि में:

  अमरूद के फल को छिलको सहित पीसकर उसमें दूध मिलाकर छान लें. फिर मिश्री मिलाकर पीयें। वीर्य में वृद्धि होगी।


6. जुकाम में:

  अमरूद के बीजो को पीसकर बारीक चूर्ण बना लें और कुनकुने पानी के साथ लें। जुकाम दूर भाग जायेगी।


7. तनाव में:

  तनाव की स्थिति में अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता हैं। क्योंकि अमरूद में मैग्निशियम भरपूर मात्रा में होता हैं, जो तनाव वाले हार्मोंस को कंट्रोल करने का भी काम करता हैं. इसलिए आप अपने आप को दिन भर की थकावट दूर करना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन जरूर करें।


8. प्रतिरोध क्षमता में:

  अमरूद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता हैं, क्योंकि इसमे विटामिन-सी शरीर में रोगो से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद में विटामिन-सी अन्य खट्टे फलो की तुलना में ज्यादा होता हैं। इससे छोटी-मोटी सर्दी-खाँसी या इंफेक्शन भी दूर होती हैं।


9. सांसो की दुर्गंध में:

  अगर आपके मंुह से दुर्गंध आती हैं तो अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाएं जिससे मुंह की दुर्गंध दूर हो जायेगी।


10. वजन घटाने में:

  अमरूद वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद हैं. क्योंकि इसमे कैलोरी बहुत कम एवं फाइबर ज्यादा होता हैं। जिससे बहुत समय तक भूख का एहसास नहीं होता और धीरे-धीरे वजन कम होना शुरू हो जाता हैं। इसलिए हमें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।


11. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में:

 अमरूद के सेवन से हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड में कलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मद्दगार सबित होता हैं। इसलिए हमें अपने आहार में अमरूद के सेवन को शमिल करना चाहिए।


12. आँखो के लिए:

 अमरूद का सेवन हमारी आँखो के लिए बहुत फायदेमंद हैं। क्योंकि अमरूद में पाएं जाने वाले पोषक तत्व हमारी आँखो की रोशनी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद सबित होता हैं। इसलिए हमें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।


अमरूद खाने का सही समय(Right Time to Eat Guava)

 अमरुद एक स्वादिष्ट फल हैं और इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे हमेशा दोपहर में खाने की सलाह दी जाती है। अमरुद को दोपहर के भोजन से एक घंटा पहले या भोजन के 1 घंटे बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे रात में, सुबह और शाम को खाने से बचना चाहिए।

और पढ़े :-  Muh ke Chhale


अमरूद खाने के नुकसान(Disadvantages of Eating Guava)

अमरूद के साइड-इफेक्ट तो नहीं हैं. लेकिन अमरूद खाते वक्त थोड़ी सावधानी  बरतनी जरूरी होता हैं।


1.अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

2.अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हैं तो पोटैशियम या फाइबर का कम सेवन करना चाहिए। इसलिए अपने आहार में अमरूद शमिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3.अमरूद के अत्यधिक सेवन से फाइबर में वृद्धि होती हैं. जिससे कुछ अस्थायी पांचन दुष्प्रभाव देखने को मिलता है. जैसे- गैस या मल त्याग में समस्या हो सकती हैं। इसलिए फाइबर का मात्रा बढ़े तो आप अपने आहार में तरल पदार्थों का सेवन में भी वृद्धि करें।


निष्कर्ष(Conclusion)

Amrud Khane ke Fayde के साथ, यह एक सुपरफूड है जो हर किसी की डाइट में शामिल होना चाहिए। इसका सेवन आपको न केवल स्वादिष्टता प्रदान करेगा बल्कि आपको एक स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवनशैली की दिशा में बढ़ने में भी मदद करेगा।

अमरूद खाने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ related to eating guava)

Q1. अमरूद कब नहीं खाना चाहिए?

अमरूद रोगी लोगो को और जिन्हें एलर्जी है, वे इसे नहीं खा सकते हैं । रात को अमरूद नहीं खाना चाहिए। सर्दी या जुखाम होने पर अमरूद का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए कि इसकी तासीर ठंडी होती है। खाली पेट अमरूद खाने से पेट में दर्द होता है, क्योंकि अमरूद के बीज खाली पेट में जाकर आसानी से नहीं पचते हैं और इस वजह से पेट में दर्द हो सकता है।

Q2. अमरूद में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है?

अमरूद में विटामिन-सी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए और बी भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें लोहा, चूना और फॉस्फोरस भी पाया जाता हैं।

Q3. अमरूद के साथ क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

अमरूद खाने के बाद दूध, केला और छाछ  से दूरी बनाएं। अमरूद खाने के बाद तुंरत पानी न पिएं इससे आपके वात-पित्त और कफ असंतुलित होता है, जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

Q4. अमरूद की तासीर क्या होती है?

अमरूद ठंडी तासीर वाली फल है। अमरूद के सेवन से पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सहायता मिलती है।

Q5. अमरूद को कैसे खाना चाहिए?

अमरूद को साफ़ धोकर और छोटे टुकड़ों में काटकर खाना चाहिए। अमरूद को स्वभाविक रूप से कच्चा खाना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। अमरूद को काला नमक लगाकर खाने से इसके पौष्टिक गुण बढ़ते हैं। अमरूद को काला नमक लगाकर खाते हैं तो बॉडी इसे जल्दी डिटॉक्स करने में  हेल्प करती  है।
स्वस्थ रहें, खुश रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)