Pet ke Sabhi Rogo ka ilaj - पेट के सभी रोगों का घरेलू उपचार

HealthJourneyIdeas
0

पेट हमारे शारीरिक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां हमारे आहार को पचाने, पोषण समग्री को अवशोषित करने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करता है। लेकिन कई बार, हम पेट के रोगों से गुजर सकते हैं, जैसे कि पेट में गैंस, पेट में कब्ज, पेट में दर्द, पेट में कीड़े, पेट में मरोड़, पेट में भारीपन, अपच, उल्टी, दस्त या अन्य समस्याएं। इस लेख में, हम आपको यह बताएंगे कि आप इन समस्याओं के साथ कैसे निपट सकते हैं और Pet ke Sabhi Rogo ka ilaj कैसे कर सकते हैं।

Pet-ke-Sabhi-Rogo-ka-ilaj

Pet-ke-Sabhi-Rogo-ka-ilaj


विषय सूची(Table of Contents) :-

  1.  पेट में गैंस होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Das in Stomach)
  2. पेट में कब्ज होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Constipation)
  3. पेट में दर्द होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Ache)
  4. पेट में कीड़े होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Worms)
  5. पेट में मरोड़ होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Cramps)
  6. पेट में भारीपन होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Heaviness in Stomach)
  7. अपच होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Indigestion)
  8. उल्टी होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Vomiting)
  9. बार-बार दस्त होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Frequent Diarrhea)
  10. पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलु उपाय(Home Remedies to Increase Digestion Power)
  11. पेट के सभी रोगों का घरेलू उपचार से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ Related to Home Remedies for All Stomach Diseases)

Pet ke Sabhi Rogo ka ilaj :-

 पेट में गैंस, कब्ज, दर्द, कीड़े, मरोड़, भारीपन, अपच, उल्टी, दस्त और पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं:


 पेट में गैंस होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Das in Stomach)

 पेट में गैंस होने पर इसके घरेलु उपाय निश्चित हैं। जैसे-

pet-me-gas-ka-gharelu-upay

pet-me-gas-ka-gharelu-upay 


1.पेट में गैंस बनती हैं तो पुदीना, काली मिर्च, अदरक और तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पियें। गैंस समाप्त हो जायेगा।

2.यदि पेट में गैंस बन रही हो तो नाभि के आस-पास और पेट पर हींग मलने पर मरोड़ युक्त गैंस से आराम मिलता हैं।

3.गैंस की शिकायत होने पर एक कप पानी में आधे नींबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर सेवन करें। गैंस की शिकायत दूर हो जायेगी।

4.लहसुन और अदरक के रस को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैंस की शिकायत दूर हो जाती हैं।

5.पेट में गैंस होने पर सौंफ को खाना खाने के बाद चबाकर खाने से गैंस का विकार शान्त होता है।

और पढ़े :- Sardi Jukam 


पेट में कब्ज होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Constipation)

 पेट में कब्ज होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

kabj-ka-gharelu-ilaj

kabj-ka-gharelu-ilaj


1.कब्ज होने पर एक गिलास पानी में एक ग्राम सेंधा नमक तथा एक नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पियें कब्ज दूर होगी।

2.कब्जियत हैं तो कुछ दिनों सुबह दातुन करने के बाद खाली पेट अमरूद खायें। कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा हो जायेगा।

3.पुराने कब्ज को दूर भगाने की अक्सीर दवा संतरा हैं। प्रातःकाल खाली पेट संतरे के रस में थोड़ा-सा काली नमक मिलाकर पियें। पुराने से पुराना कब्ज दूर होगा और भूख लगने लगेगी।

4.एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस और दो चम्मच शहद को एक गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से कब्ज जाती रहेगी।

5.पेट में कब्ज हो तो मेथी का चूर्ण बनाकर सुबह शाम गुड़ के साथ खायें। कब्ज की शिकायत निश्चित रूप से दूर हो जायेगी।

6.यदि कब्जियत की शिकायत हैं, खट्टी डकारें आती हैं तो एक चम्मच पिसा हुआ आंवला रात को दूध के साथ प्रयोग करें। कब्ज दूर हो जोयगी।

7.कब्ज होने पर हरा धनिया, काली मिर्च, काला नमक और जीरा मिलाकर पीसकर खायें। कब्ज दूर होगी।


पेट में दर्द होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Ache)

 पेट में दर्द होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

pet-dard-ke-gharelu-upay

pet-dard-ke-gharelu-upay


1.पेट में दर्द हो तो दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच अदरक का रस मिलाकर शक्कर मिलायें और रोगी को दें। दर्द ठीक होगा।

2.पेट दर्द में जायफल का तेल चीनी में मिलाकर सेवन करने से पेट दर्द और गैंस की शिकायत दूर होती हैं।

3.पेट दर्द होने पर 10 मि.ली. पुदीने का रस और 10 मि.ली. अदरक के रस में 3 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर दो खुराक दवा तैयार करें और दो-दो घण्टे बाद रोगी को दें। पेट दर्द फुर्र हो जायेगा।

4.पेट दर्द रोकने की अचूक दवा अदरक हैं। 5 ग्राम पुदीने के रस में 5 ग्राम अदरक का रस और 2 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर दें। पेट दर्द बंद हो जाता हैं।

5.पेट में दर्द होने पर 10 ग्राम नीम के बीज,10 ग्राम तुलसी की पत्तियाँ, 10 ग्राम सोंठ, और 10 दाने काली मिर्च मिलाकर पीस लें और रोगी को चटायें। पेट दर्द जाता रहेगा।

और पढ़े :- Amla Khane ke Fayde


पेट में कीड़े होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Worms)

  पेट में कीड़े होने पर इसके घरेलु उपाय निम्न हैं। जैसे-

pet-ke-kide-ka-gharelu-ilaj

pet-ke-kide-ka-gharelu-ilaj


1.अक्सर छोटे बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते हैं। बच्चे रोते हैं, उनके पेट में मरोड़ होती हैं तो ऐसी अवस्था में तुलसीका अर्क, गुड़ में मिलाकर खिलायें। कीड़े मर जायेंगे।

2.यदि पेट में पिनकृमि ( नन्हे नन्हे कीड़े ) पड़ गये हो तो घबराइये नहीं, एक चम्मच नीम का तेल एक दिन के अन्तराल पर पिलायें। कीड़े मरकर मल के रास्ते बाहर आ जायेंगे।

3.पेट में कीड़े होने पर पीपल के पंचाप का चूर्ण एवं गुड़ बराबर मात्रा में मिलाकर सौंफ के साथ खायें। कीड़े मर जायेंगे।

4.मूली के रस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर सेवन करें। पेट में पलने वाले कीड़े मल के साथ बाहर निकल जायेंगे।

5.छाछ में भूना हुआ जीरा, थोड़ा-सा सेंधा नमक और पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर पिलायें। पेट के केंचुए बाहर निकल आयेंगे।

6.हींग खाने से कीड़े मर जाते हैं।


पेट में मरोड़ होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Stomach Cramps)

 पेट में मरोड़ होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

pet-me-marod-ka-gharelu-ilaj

pet-me-marod-ka-gharelu-ilaj


1.गाय का दूध और पानी बराबर मात्रा में जल जाने तक उबालिये फिर उसे उतारकर पीयें। पेट का मरोड़ शान्त हो जायेगा।

2.पेट में मरोड़ होने पर दही और मेथी का चूर्ण मिलाकर पीने से पेट का मरोड़ बंद होता हैं।

3.पेट में मरोड़ हो तो छाछ में बेल का गूदा मिलाकर पियें, मरोड़ में राहत मिलेगी।


पेट में भारीपन होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Heaviness in Stomach)

 पेट में भारीपन होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

pet-me-bharipan-ke-upay

pet-me-bharipan-ke-upay


1.जीरा और धनिया समभाग लेकर पीस लें फिर उसे 250 मि.ली. पानी में भिगोकर रख दें। प्रातःकाल पानी को छानकर पीने से पेट का भारीपन समाप्त होता हैं।

2.बैंगन को अंगारों पर सेंककर उसमें सब्जीखार मिलाकर बाँधने से पेट के भारीपन से निजात मिलेगी।


अपच होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Indigestion)

  पेट में अपच होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

pet-me-apach-ka-ilaj

pet-me-apach-ka-ilaj


1.अपच होने पर भोजन के बाद दो संतरे का सेवन करें। अपच, पेट में भारीपन और गैंस आदि की शिकायत नहीं होगी।

2.खट्टी डकारें और पेट में मरोड़ होने पर लहसुन, अदरक, धनिया, शक्कर और सेंधा नमक पीसकर चटनी बनायें और भोजन के साथ इस्तेमाल करें। खट्टी डकारें या अपच आना बंद हो जोयगी।

3.अपच होने पर एक नींबू काट कर दो फाँके करें और उस पर पिसी हुई काली मिर्च और काला नमक लगाकर चूसें। अपच दूर होगी।


उल्टी होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Vomiting)

  उल्टी होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

Ulti-Rokne-ke-Upay

Ulti-Rokne-ke-Upay


1.उल्टी होने पर रोगी को नींबू का रस दें और नींब काटकर चूसने को दें।

2.उल्टी में जायफल को चावल के धोवन में घिसकर इस्तेमाल करने से उल्टी का आना रूक जाता हैं।

3.तुलसी के रस को पुदीना और सौंफ के अर्क में मिलाकर रोगी को पिलायें। उल्टी रोकने की अचूक दवा हैं।

4.उल्टी होती हैं तो सोंठ और बेल के पके फल का क्वाथ बनाकर पियें उल्टी रूक जायेगी।

5.किसी कारण से बार-बार उल्टी हो रही हैं तो लौंग को जल में पीसकर मिश्री की चाशनी में मिलाकर चाटने से उल्टी आना बंद हो जायेगी।

6.उल्टियाँ आने पर अदरक और प्याज का रस मिलाकर पियें।


बार-बार दस्त होने पर घरेलु उपाय(Home Remedies for Frequent Diarrhea)

  बार-बार दस्त होने पर इसके घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

Dast-rokne-ke-upay

Dast-rokne-ke-upay


1.दस्त होने पर जायफल और सोंठ को गाय के घी में घिसकर चाटने से सर्दी के कारण होने वाली दस्त बंद हो जायेगी।

2.पतली दस्त हो रही हैं। घबराइये मत सोंठ, जीरा और सेंधा नमक का चूर्ण बनाकर छाछ के साथ पियें। दस्त रूक जायेगी और आपको भूख भी खूब लगेगी।

3.यदि बार-बार दस्त होतेहैं तो पका केला खायें और कच्चे केले की सब्जी बनाकर खायें।

4.पतली दस्त होने पर थोड़ी-सी हींग लेकर अंगारों पर भून लें और पानी के साथ निगल जायें।

5.अत्यधिक पतली दस्त और पेट में मरोड़ होने पर काला नमक और सूखे आंवले का चूर्ण बना लें। और रोगी को आधा चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार ठण्डे जल के साथ दें।


पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलु उपाय(Home Remedies to Increase Digestion Power)

  पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं। जैसे-

pachan-shakti-kaise-badhaye

pachan-shakti-kaise-badhaye


1.पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भोजन के पश्चात् दो पका अमरूद खायें। भोजन शीघ्र पच जायेगा।

2.पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए 50 मि.ली. आम के रस में थोड़ी-सी पिसी हुई सोंठ मिलाकर इस्तेमाल करने से पाचन शक्ति बढ़ती हैं।

3.पाचन शक्ति के लिए भोजन करने के उपरान्त इलायची खाने से पाचन शक्ति बढती हैं।


 स्वास्थ्य सूत्र(Health Formula)

  1.            सेब(Apple) - हर दिन एक सेब नो डॉक्टर।
  2.           तुलसी(Basil) - हर दिन एक तुलसी नो कैंसर।                 
  3.           नींबू(Lemon) - हर दिन एक नींबू नो मोटापा।                           
  4.          दूध(Milk) - हर दिन एक गिलास दूध नो हडिड्यों की कमजोरी।                
  5.          पानी(Water) - हर दिन 3 लीटर पानी नो बीमारी।

निष्कर्ष(Conclusion)    

 Pet ke Sabhi Rogo ka ilaj करने के लिए आपको सही जानकारी, स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की आवश्यकता होती है। यदि आपको किसी भी प्रकार की पेट समस्या हो, तो चिकित्सक की सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण होता है। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप पेट के सभी रोगों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

आपके पेट के स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है और यह आपके सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उपर्युक्त जानकारी का सदुपयोग करके आप पेट के सभी रोगों का इलाज करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं और एक स्वस्थ और सुखमय जीवन जींये।                       

                            

पेट के सभी रोगों का घरेलू उपचार से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ Related to Home Remedies for All Stomach Diseases)

Q1. पेट को ठीक कैसे रखें?

पेट को ठीक रखने के लिए स्वस्थ आहार खाएं और नियमित व्यायाम करें।


Q2. बार बार पेट की समस्या क्यों होती है?

बार बार पेट की समस्या विभिन्न कारणों से होती है, जैसे खानपान में अशुद्धता, गलत लाइफस्टाइल, तनाव, जीवाणु और रोगों का संक्रमण, एलर्जी और गैस की समस्याएँ, आराम और सुकून की कमी, आनुवांशिक कारक इत्यादि।


Q3. रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

रात में त्रिफला चूर्ण खाने से सुबह पेट अच्छी तरह से साफ होता है।


Q4. पेट के रोग कितने प्रकार के होते हैं?

पेट के रोग कई प्रकार के होते हैं। जैसे-पेट में गैंस, पेट में कब्ज, पेट में दर्द, पेट में कीड़े, पेट में मरोड़, पेट में भारीपन, अपच, उल्टी और दस्त।


Q5. खराब पाचन तंत्र को ठीक कैसे करें?

खराब पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए आपको स्वस्थ आहार खाना, पानी पीने का सही तरीका और नियमित व्यायाम करना चाहिए। अगर समस्या बनी रहती है, तो चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।


Q6. पाचन शक्ति कमजोर होने के क्या लक्षण है?

पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण।जैसे- पेट में गैस और ब्लोटिंग (फूला हुआ लगना), पेट दर्द और आलस्य, उलटी या दस्त, थकान और कमजोरी, वजन कम होना, अपाचन (एसिडिटी), मल में बदबू या असमान्य रंग, खाने की चाहत में कमी कृपया ध्यान दें कि यदि आपको इन लक्षणों में से कुछ दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

स्वस्थ रहें, खुश रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)